शामली। जलालपुर गांव के ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर घायल का चेकअप करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा किया। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत किया।
सोमवार की शाम आदर्श मंडी थाने के ग्राम जलालपुर में अंडे खाने को लेकर ठेली संचालक से एक दलित युवक का विवाद हो गया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई। साथ ही दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर फायरिंग कर तोड़फोड़ भी की। घायल युवक को लेकर परिजन शामली सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों युवक का उपचार करने में लापरवाही बरती। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर शामली शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शामली कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि जलालपुर के ग्रामीण हायर सेंटर के लिए रेफर करने के लिए दबाव बना रहे थे। घायल बताकर सीएचसी पर लाए युवक को मामूली चोट लगी थी। बाद में घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।