कांधला। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को युवती ने अपने दादा के साथ कांधला थाने पहुंची। बताया कि उसके पिता की सात वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। तब से वह घर में अपनी मां और दादा के साथ रहती है। आरोप है कि मां की गलत हरकतों की वजह से बाहरी लोगों का घर आना जाना रहता है। जिसके कारण उसकी पढ़ाई भी बाधित होती है। आरोप है कि जब युवती और उसके दादा ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने मां के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।