कैराना। कस्बा के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी वार्ड सभासद के पति सोनू कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि गत 21 सितंबर की रात मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। उसमें समझौता कराने के लिए वह कोतवाली गया था। आरोप है कि एक सिपाही ने अभद्रता की और थप्पड़ मार दिया। मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।