झिंझाना। जीआरपी मुरादाबाद ने झिंझाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में दबिश देकर चेन स्नेचिंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस अपने साथ मुरादाबाद ले गई। मंगलवार को जीआरपी मुरादाबाद से दरोगा योगेंद्र ने टीम के साथ थाना झिंझाना में आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव अलाऊदीनपुर में दबिश दी। यहां से पुलिस टीम ने विक्की पुत्र कालू, जीतू पुत्र ओमप्रकाश और विशाल पुत्र कृष्णपाल को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि जीआरपी की टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ मुरादाबाद ले गई है, वहीं से कार्रवाई होगी।