फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को गोली मारने वाले आरोपी भाई सहित तीन का चलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

ट्रैक्टर विवाद को लेकर भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा एलम के मोहल्ला विकासनगर में ट्रैक्टर विवाद को लेकर बड़े भाई प्रवीण ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई प्रतीक को गोली मार दी थी। मामले को लेकर छीना झपटी में एक आरोपी को भी गोली लग गई थी। पीड़ित के पिता ने बड़े बेटे प्रवीण के साथ ही दीपक व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने घायल अवस्था में प्रतीक व सचिन को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया था। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपी प्रवीण और दीपक का चलान कर दिया गया, जबकि गोली लगने से घायल तीसरे आरोपी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें