ऊन।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की सुबह अपने परिजनों के साथ चौकी में पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह उसके माता-पिता मजदूरी करके उनका पालन करते है। रविवार को दोनों अपने काम पर गए हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी दो युवक आ गए। उन्होंने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसको पीट दिया। शोरशराबा होने पर अन्य लोग मौके पर आए गए। जिनको देखकर दोनों आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, रविवार को ऊन पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक युवक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक मसकट और 24 कारतूस मिल गए। पुलिस ने आरोपी युवक गुलबहार निवासी अंबेहटा से पूछताछ की। उसके बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।