फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मैक बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी महताब व लल्लू स्मैक बेचने का कार्य करते हैं। मंगलवार को मोहल्ले के ही रिजवान की दोनों युवकों से स्मैक बेचने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में रिजवान घायल हो गया। पीड़ित रिजवान का आरोप है कि दोनों युवक मोहल्ले में स्मैक बेचने का कार्य करते हैं। आए दिन स्मैक पीने वाले नशे में मोहल्ले में आने जाने वाली युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। पीड़ित ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद दोनों स्मैक तस्करों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस स्मैक तस्करों की तलाश कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी का कहना है कि जल्द ही स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें