मोहल्ला रामसागर निवासी एक महिला अपने बच्चों के साथ पानीपत रहती है। उसका मकान काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। आरोप है कि कुछ लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला के अनुसार वह अपने मकान पर आई हुई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला की बेटी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दो युवकों का किया शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी सचिन किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। नगर निवासी युवक दीपक रुपये के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।