फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह की तलाश में दिल्ली पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

रविवार शाम दिल्ली के शाहदरा थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली में आमद दर्ज कराई। शाहदरा पुलिस के साथ एक बाइक चोर भी था। शाहदरा पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले उनके थाना क्षेत्र में चार बाइक चोर बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। तीन बदमाश फरार हो गए थे, जबकि अनवर निवासी मोहल्ला बेगमपुरा कैराना को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त गिरोह दिल्ली क्षेत्र से बाइक चोरी करके ट्रक द्वारा कैराना क्षेत्र में लाकर बेच देता है। अनवर के फरार तीनों साथी भी कैराना के रहने वाले है। अनवर को कस्टडी रिमांड पर लेकर तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कैराना में दबिश दी गई, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा जिसके बाद दिल्ली पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें