फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश रुस्तम भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मलकपुर के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किए 25 हजार के इनामी रुस्तम के विरुद्घ दो मुकदमे दर्ज किए गए। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मलकपुर के पास एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी रुस्तम निवासी खुरगान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल और 315 बोर की देशी मसकट बरामद की थी। मामले में पुलिस ने रुस्तम के विरुद्ध पुलिस पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, कैराना में बृहस्पतिवार शाम गांव तीतरवाड़ा में दंपति के बीच विवाद के चलते पंचायत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां झगड़ा हो गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर जाकर झगड़ा करने के आरोप में नासिर व शाहनजर निवासी खुरगान को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें