पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
थानाभवन। बुडेरा सरसावा सहारनपुर निवासी रोजीना पुत्री असलम ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पहले जलालाबाद में हुई थी। उसका पति शादी के दो वर्ष बाद बिना बताए अपनी 10 महीने की बेटी को छोड़कर सऊदी अरब चला गया था। उसके बाद शाहरुख के घर वालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। 21 जनवरी को उसका पति सऊदी अरब से वापस आ गया। महिला के साथ मारपीट करते हुए तीन वर्षीय बेटी व मुझे घर से बाहर निकाल दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।