फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/बाबरी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ चार युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आरोपी मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा निवासी युवक थाने में पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी घर में अकेली थी। दिन में गांव के चार युवक आए तथा घर में जबरदस्ती घुस गए। आरोपियों ने उसकी पत्नी को अकेली देखकर उसको पकड़ लिया तथा दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर मौके लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, झिंझाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के मामले में आमिल निवासी मोहल्ला शैदमीर, सतीश, दरयाव मोहल्ला ताड़वाला व नरेंद्र निवासी गांव जमालपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से नकदी व पर्ची सट्टा बरामद कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। उधर, बाबरी थाने के एक गांव में बृहस्पतिवार रात युवक पड़ोसी घर में लड़की को दबोचने की नीयत से छत के रास्ते घर में घुस गया। लड़की के परिजनों ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि लड़की के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, आरोपी का शांतिभंग को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें