बाबरी।
थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने मकान में घुसकर मारपीट कर दी। योगेंद्र ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के ही सुधीर पुत्र ओम सिंह ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। आरोप है कि तमंचे से फायर भी किया, जिसमें वह बाल बाल बच गया। शोर शराबा होने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।