शामली। विवाद के चलते एक महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। फैसले में मकान महिला पर रह गया और व्यक्ति दूसरे मकान में रहने लगा। सोमवार की सुबह करीब चार बजे एक युवक को महिला के घर में सोते हुए उसके पूर्व पति और पुत्र ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। महिला ने विरोध कर दिया। पुलिस उसके पूर्व पति और पुत्र को भी हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। शाम तक मामले में जांच चल रही थी।