फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की ड्रा के नाम पर ठग लिए 14500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदई निवासी मैनपाल ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये अगस्त माह में जूसर खरीदा था। इसके बाद उसे जूसर खरीदने पर लक्की ड्रा में सफारी कार निकलने की बात कहकर 14500 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मैनपाल का कहना है कि 21 अगस्त को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि जूसर खरीदने पर तुम्हारा लक्की ड्रा निकलना है, जिसमें सफारी कार मिलेगी। उसकी बाबत फाइल खर्च और अन्य खर्च के नाम पर राज राहुल नामक युवक के खाते में 24 अगस्त को 14500 रुपये डलवा लिए। इसके दो दिन बाद फिर से उसके पास कॉल आई और 25700 रुपये फिर से फाइल खर्च के नाम पर मांगे गए। इस पर उसने गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी, तो उन्होंने बताया कि तुम्हारे साथ ठगी हो गई है। मैनपाल ने इस बारे में थानाभवन पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब मैनपाल ने उच्चाधिकारयों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से जान का खतरा बताया
शामली। कांधला क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर अपने बेटे से ही जान का खतरा बताया है। पीड़ित का कहना है कि वह सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हो चुका है। उसका बेटा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है। आरोप है कि बेटे ने उसकी जमीन धोखे से बेच दी है। अब बेटा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें