दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी मेहराना ने थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देकर बताया कि में उसकी लड़की की शादी आठ वर्ष कस्बा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी बेटी ने किसी तरह फोन पर उन्हें सूचना दी। तीन दिन पूर्व वहां जाकर ससुराल वालों से समझौता कराकर आए थे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने। बृहस्पतिवार को विवाहिता ने खुद ही फोन करके 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ही विवाहिता को लेकर थाने पहुंची। पीड़ित विवाहिता की की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।