थानाभवन। क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि युवती की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व टीपी नगर मेरठ निवासी के साथ हुई थी। उसका पति तरुण रोडवेज में चालक है जो अपने परिवार के बहकावे में आकर उसके ऊपर गलत आरोप लगाते हुए मारपीट करता है। बुधवार को पति ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।