कांधला। बृहस्पतिवार शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ कस्बे के भारसी मोड़ के निकट चेकिंग कर रहे थे। कस्बे की और से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे पुलिस ने दो किलो चरस बरामद की। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों लोगों ने अपने नाम महताब और नौशाद निवासी कस्बा कांधला बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चलान कर दिया है।