कैराना। दीपावली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने उप निरिक्षकों को साथ लेकर कस्बे के बाजारों के पैदल गश्त की। इस दौरान कोतवाल ने बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, मीना मार्केेट, पट्टो वाला आदि बाजारों में व्यापारियों से बात करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि बाजारों में अवांछित तत्व मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।