अगवा युवती बरामद
कैराना। दो दिन पूर्व अपहृत हुई युवती को पुलिस ने गांव में ही एक कमरे से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। एक गांव निवासी ने कोतवाली पर रिपोर्ट की थी कि एक अक्तूबर को उसकी पुत्री को गांव के ही दो युवक जबरदस्ती अगवा करके अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने युवती को गांव में ही स्थित एक कमरे से बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस ने परीक्षण हेतु युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।