फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव नंगलाराई निवासी किसान लियाकत ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नंगलाराई और रामड़ा के बीच उसके खेत हैं। खेत पर ट्यूबवेल चलाने के लिए 10 हार्सपॉवर का विद्युत ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। रविवार रात ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसमें से तेल व तांबे का तार चोरी कर लिया गया। सोमवार सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी का आरोप
कैराना। मोहल्ला अफगानान निवासी लोगों ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक पर मादक पदार्थों की बिक्री करने और विरोध करने पर छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार को अफगानान निवासी इसरार, अकबर और इकबाल आदि ने कैराना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक युवक अपने परिवार सहित किराये के मकान में रहता है तथा मादक पदार्थ की बिक्री करता है। यदि मोहल्ले के लोग विरोध करते हैं, तो छेड़छाड़ के आरोप फंसाने की धमकी देता है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें