झिंझाना।
पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध घूम रहे चारों किशोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार रात गश्ती पुलिस ने बाजार में दो बजे घूम रहे चार युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। उनके पास से परचून की दुकान का सामान मिलने पर थाने में लाकर पूछताछ की। चारों युवकों ने बताया कि वह रात्रि में दुकानों में नकब लगाकर सामान चोरी करते हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़े युवक गौरव पुत्र राजेश, पवन पुत्र रामपाल, शिवम पुत्र विक्रम, दीपक पुत्र देशपाल निवासी गांव दरगाहपुर है। सभी की उम्र 16 से 17 साल है। चारों रात में व्यापारियों की दुकान में नकब लगाकर सामान चोरी करते है। चारों ने झिंझाना के बस स्टैंड पर प्रदीप बंसल के अलावा गांव मंसूरा में दुकान में चोरी करना कबूल किया है।