जलालाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी की कोशिश कर रहे दो युवकों को सभासद नाजिम ने पकड़कर 100 डायल पुलिस को सौंप दिया। नाजिम ने बताया दोनों युवक प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे की मांग कर रहे थे। पूछताछ पर वह सही प्रकार से अपना परिचय नही दे सकें। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस को दोनों युवकों ने अपना नाम सहारनपुर के नवादा का संजीव पुत्र चयनपाल और पास के गांव का प्रदीप बताया। कहा कि वह कोई ठग नहीं है। उन्होंने पूर्व में इस योजना में सर्वे का काम किया है। वह कस्बे के ही एक सभासद के बुलावे पर उनसे मिलने आए थे। चौकी पर हंगामा बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने दोनों युवकों को थाने भिजवा दिया।