झिंझाना।
बिहार के जिला सीपोली निवासी एक महिला की शादी एक वर्ष पूर्व सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव कुंडा कला निवासी एक युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। तीन दिन पूर्व जेठ ने अपने भाई से तलाक दिलवाने की कोशिश की। उसका जेठ उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एक जगह ले गया और एक युवक को बेच दिया और निकाह का दबाव बनाया। महिला ने किसी तरह करनाल निवासी अपने जीजा को इसकी शिकायत की। जीजा ने डायल-100 पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले आई। महिला ने पूछताछ चल रही है। उधर थाना प्रभारी एमएसगिल ने बताया की महिला से जानकारी हासिल की जा रही है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।