कैराना। नानौता निवासी युवक का एटीएम कार्ड बदलने के बाद कैराना स्थित एटीएम से रकम निकालने के मामले में ननौता पुलिस जांच को पहुंची। आरोपी की पहचान करने के उद्देश्य से पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी की फुटेज हासिल करने का प्रयास किया। बुधवार को नानौता थाने के एसआई सुरेश कुमार कैराना स्थित आईसीआई बैंक शाखा पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि उनके क्षेत्र के एक युवक का ठग ने एटीएम कार्ड बदल लिया था। बाद में आरोपी ठग ने कैराना आईसीआई बैंक शाखा के एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उक्त मामले में आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वो एटीएम मशीन की सीसीटीवी फुटेज लेने आये। वही शाखा प्रबंधक ने कहा कि वो एक दो दिन में इंजीनियर को बुला कर सीसीटीवी फुटेज दे देंगे। जिसके बाद नानौता पुलिस लौट गई।