फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोका दुकानदार को बुरी तरह घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की पिटाई की
विज्ञापन

कैराना। गांव भूरा निवासी यासीन गांव के बस अड्डे पर सब्जी व फल का खोखा लगाता है। मंगलवार शाम यासीन खोखा बंद करके नमाज पढ़ने चला गया। जैसे ही यासीन नमाज पढ़कर वापस आया तो देखा कि एक चोर उसके खोखे में चोरी का प्रयास कर रहा है। यासीन ने चोरी का विरोध करते हुए कहा कि तूने ही पहले भी तीन बार मेरे खोखे में चोरी की थी। यासीन की बात से नाराज होकर आरोपी वहां से चला गया तथा कुछ ही देर बाद अपने तीन चार साथियों के साथ वहा पहुंचा तथा यासीन पर लाठी डंड़ों व धारदार हथियारों से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल यासीन को लेकर कोतवाली आए तथा घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें