कैराना। पुलिस ने अकबरपुर सुन्हेटी में तासिम के घेर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर बरामद किया। पुलिस ने ट्रैक्टर के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पता चला कि ट्रैक्टर चोरी का है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तासिम, इस्लाम व वाजिद निवासी विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, कैराना में सोमवार को हरियाणा के थाना सनौली के एएसआई कुलवीर सिंह ने कोतवाली में आमद दर्ज करायी। हरियाणा पुलिस ने वारंटी की तलाश में गांव अकबरपुर सुन्हेटी में दबिश दी, लेकिन वारंटी नहीं मिला।