फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में पकड़ी गई तीन युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नाला पटरी हाजीपुरा के पास पुलिस ने कार में बैठी तीन संदिग्ध युवतियों को पुलिस ने पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। नगर के हाजिपुरा नाला पटरी पर एक कार में तीन युवतियां बैठी थीं। शक होने पर किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। महिला एसआई और कांस्टेबलों ने तीनों युवतियों को पकड़ लिया और कोतवाली में ले आई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि तीनों युवतियां डांसर हैं और झिंझाना में किसी शादी के कार्यक्रम में जाना था। इनमें से एक युवती की शादी में कोई जानकार है, उनसे मिलने ही वह तीनों नाला पटरी पर गई थी। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूछताछ कर रही है। उधर चर्चा है कि उनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है, लेकिन अभी पुलिस इस संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें