शामली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में एक महिला अपनी दीवार में गेट लगा रहा थी। इस बात का दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। शुक्रवार दोपहर सूचना डायल-100 पुलिस को दी। जिसके बाद मामले को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस के जाने के बाद फिर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। महिला पक्ष की ओर से कोतवाली में दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।