शामली। कोचिंग को जा रहे दो छात्रों पर दूसरे गुट के छात्रों ने हमला कर दिया। जिसमें एक छात्र चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया।
गांव लिलौन निवासी जयदीप और सौरव कोचिंग के लिए शनिवार दोपहर मोहल्ला काकानगर में जा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान दूसरे पक्ष कई छात्र आए और उन्होंने आते ही दोनों छात्रों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों छात्रों को जमकर पीटा। इस दौरान एक छात्र ने सौरव को चाकू मार दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सौरव को गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।