कैराना (ब्यूरो)। डेढ़ साल पूर्व युवक के साथ लूट के एक आरोपी के यहां मामले की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच ने गांव गंदराऊ में जाकर कुर्की नोटिस चस्पा किया। साथ ही कोर्ट में समर्पण करने के लिए चेतावनी भी दी। मामले की विवेचना कर रहे क्राइंम ब्रांच के एसआई काली चरण ने बताया कि एक जून 2016 की रात पानीपत रोड पर कांधला के गांव भारसी निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र से सात-आठ बदमाशों ने जान लेवा हमला करते हुए 12 हजार रुपये कर नकदी लूट ली थी। इस मामले में राशिद पुत्र शौकत निवासी गंदराऊ के फरार रहने पर अदालत से आदेश प्राप्त करके उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। आरोपी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।