पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान
थानाभवन (शामली)। । यातायात माह के अंतर्गत एसपी के आदेश पर थानाभवन पुलिस ने क्षेत्र के बिजली घर के सामने ऊन तिराहे पर एसएसआई रामकुमार, एसआई दिग्विजय यादव, एसआई अनिल तेवतिया ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने 37 चालान और 9 हजार रुपयों का संमन शुल्क वसूला, चरथावल मार्ग पर कादरगढ़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने 15 वाहनों के चालान किए, जलालाबाद चौकी पर एसआई पवन कुमार सैनी ने 17 चालान और 2700 रुपये संमन शुल्क की वसूली की। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नागरिकों को वाहन हेल्मेट लगाकर अपने कागज, ड्राईविंग लाईसेंस आदि को अपने साथ लेकर चलना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।