फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर जेब काटते दो जेबकतरे पकड़े, धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब काटते दो युवक पकड़े, एक महिला पकड़ी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी राजवीर सोमवार को सीएचसी में दवाई लेने के लिए आया था। वह इमरजेंसी कक्ष के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दौरान जेबकतरे ने उसकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए। राजवीर ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन वृद्ध को धक्का देकर वह भागने लगा। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी युवक पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके कुछ दूर बाद एक और जेबकतरे ने किसी दूसरे व्यक्ति की जेब काटने का प्रयास किया और मौके पर ही पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। उधर, बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चूनसा निवासी महिला सुशीला खरीदारी करने शामली आई थी। इसी दौरान नेहरू मार्केट में एक महिला ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पीछा करके आरोपी महिला को पकड़ लिया। भागने के दौरान ही आरोपी महिला ने चोरी किया पर्स अपने किसी साथी को सौंप दिया, जिस कारण उसके पास से पर्स नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी महिला से जुड़ी तीन और महिलाओं को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें