फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला मनिहारन निवासी पूनम की शादी 2013 में मोहल्ला रेलपार निवासी युवक के साथ हुई थी। अब उसके ढाई वर्ष की एक बेटी है। आरोप है कि ससुराल वाले कार तथा पचास हजार रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि 23 जुलाई को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसको कमरे में बंद कर दिया। 24 जुलाई को आरोपी उसको जान से मारने की तैयारी कर रहे थे। इस पर पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली और अपने मायके पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद मंगलवार को परिजन कोतवाली में पहुंचे तथा कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें