युवती की तलाश में पहुंचे परिजन
कैराना। दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र से 13 दिन पूर्व अपहृत युवती को तलाशने के लिए उसके परिजन कैराना क्षेत्र के गांव नगला राई पहुंचे तथा युवती व आरोपी युवक को तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चला। सोमवार को दिल्ली के थाना बुराड़ी क्षेत्र के लोग कैराना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि 20 जून को उनकी लड़की को कैराना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। जिसका मुकदमा बुराड़ी थाने में दर्ज है। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी युवक युवती को साथ लेकर गांव नंगला राई आया हुआ है।