फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
शनिवार सुबह मलकपुर में सड़क में बुग्गी से पाइप फटने पर तौफिक व शहजाद पक्ष के बीच झगड़ा व मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए थे। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए शाहरूख का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया, जबकि फरार आरोपी साजिद, गुलशेर, रहीस व वाजिद निवासी मलकपुर को मुचलका में पाबंद कर दिया, ताकि वह झगड़ा नहीं कर सके। वहीं, दूसरे मामले में बीबीपुर हटिया में जमीन के विवाद में कय्यूम के साथ मारपीट करने के आरोपी इसरार का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। तीसरे मामले में मोहल्ला आल दरम्यान में शाहिद की मां के साथ पारिवारिक विवाद में झगड़ा करने पर पुलिस ने मुरसलीन निवासी आल दरम्यान का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें