महिला की बरामदगी के लिए हंगामा
कांधला। गांव सुन्ना के मजरा आजादपुर निवासी युवक कपड़ा बेचने का कार्य करता है। परिवार के लोगों के अनुसार वह कई-कई महीनों में आता है। घर पर उसकी पत्नी और ढाई वर्षीय बेटा रहते थे। उसके यहां पर बागपत निवासी रिश्तेदार आता था। करीब एक सप्ताह पूर्व मौका पाकर महिला अपने बच्चे को साथ लेकर उसके साथ फरार हो गई। पीड़ित ने आरोपी युवक पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे आक्रोशित परिवार के लोग शनिवार को ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचे और पुलिस से उसकी बरामदगी की मांग की। पुलिस के द्वारा कोई संतोष जनक जवाब न देने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया।