थानाभवन। बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने थाने में फोन कर बताया कि कस्बे के ऊन मार्ग पर कुछ लोग अवैध रूप से सरकारी पेड़ काट रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।