युवक के शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शनाख्त
शामली। कोतवाली क्षेत्र में शुगर मिल के पीछे बुढ़ाना रोड से लिलौन को जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि अभी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शनाख्त होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।