दो पक्षों बीच मारपीट में पांच दबोचे
थानाभवन। मेला ग्राउंड में घुमंतू जाति के लोगों में लड़की को लेकर विवाद हो गया। कस्बे के मेला ग्राउंड में कुछ दिनों से घुमंतू जाति के लोग रहत रहे हैं। बुधवार को बागपत में निवासी इश्याक अली अपनी लड़की को लेने आया था। जहां लड़की ले जाने को लेकर अनीश पक्ष व इश्याक पक्ष में विवाद हो कहासुनी हुई और फिर दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग आमने सामने आ गए। मौके पर हंगामा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अनीश पक्ष ने बताया कि दूसरे पक्ष की भतीजी की शादी कस्बे में हुई थी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।