युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
कैराना। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप सहित अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। सहारनपुर क्षेत्र निवासी युवती ने मंगलवार को एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित ने बताया कि आठ फरवरी को वह अपने मंगेतर के साथ कैराना क्षेत्र के गांव में जा रही थी। गांव के पास वह गन्ने के खेत में चली गई। आरोप है कि खेत में पीछे से आए पांच युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शोर सुनकर पहुंचे मंगेतर सहित अन्य लोगों ने महिला को बचाया। आरोप है कि युवकों ने वीडियो नेट पर भी डाल दी। एसपी के आदेश पर कैराना कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर मुजाहिद, भूरा, मुकीम और आरिफ उर्फ चिख्खा और नवाब उर्फ चीनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि दो आरोपी मुजाहिद और भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।