फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवती की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। कांधला-कैराना मार्ग पर बाइक और कैंटर की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी साइबा (19) पुत्री यामीन मंगलवार की सुबह अपने मौसेरे भाई वाजिद और बुशरा के साथ किसी काम से बुढ़ाना गई थी। दोपहर को लौटते वक्त कांधला-कैराना मार्ग पर जिड़ाना गांव के निकट सामने से आ रहे कैंटर की चपेट में बाइक आ गई। घटना में साइबा की मौत हो गई जबकि वाजिद और बुशरा घायल हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पिता यामीन की तहरीर पर पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें