थानाभवन। क्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी अरविंद ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने गांव में ही एक व्यक्ति से 91 हजार रुपये में पेड़ खरीदे थे। जिसकी एवज में 50 हजार रुपये दे दिए थे। आरोप लगाया कि अब उक्त व्यक्ति न ही उसे पेड़ काटने दे रहा है और न उसके पैसे वापस कर रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।