शामली।
शहर में वर्मा मार्केट के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने पर हंगामा हो गया। मामला बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत किया। बुधवार रात एक युवक ने वर्मा मार्केट के पास खड़ी महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर पुलिस ने उनको समझाया, लेकिन मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर हंगामा और बढ़ गया। पुलिस ने किसी तरह हंगामा करते लोगों को शांत करते हुए मामले को संभाला। देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।