झिंझाना। गांव टपराना निवासी मोहम्मद वकील ने मंगलवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम उसकी दो पुत्रियां घर के बाहर नाली की साफ-सफाई कर रही थी। तभी वहा पहुंचे पड़ोसी वाजिद जावेद, मीरजहां व खातून ने बेटियों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। बेटियों की चीख पुकार सुनकर आए अन्य लोगों ने उन्हें छुड़ाया है। घायलों को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया गया है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।