फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया अवैध संबंधों का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पर तहरीर दी कि उसका पति लखनऊ में कपड़े की फेरी करने जाता है। आरोप है कि वहां पति ने दूसरी महिला से अवैध संबंध बना लिए है। जब वह विरोध करती है, तो मारपीट और झगड़ा करता है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, महिला के पति ने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रोग से ग्रस्त चल रही है, जिस कारण उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। दंपति के बीच पुलिस ने सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें