फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

गांव लपराना निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को गांव लपराना निवासी देवेंद्र ने बताया कि गांव के युवक ने 12 फरवरी को उसके बेटे सन्नी को घेर में बुलाकर गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसका मुकदमा थाना झिंझाना में दर्ज है, लेकिन उसने 16 फरवरी में फिर उसके बेटे पर तमंचे से फायर किया था। उसका भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोप है कि छह जून को जमानत पर गांव में आने के बाद आरोपी उसके घर में घुस आया तथा ढाई लाख रुपयों की मांग की तथा मुकदमों को वापस लेने को कहा है। मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी ने रवि की सात जुलाई को होने वाली शादी भी नहीं होने देने की बात कही। उधर, थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है। मामला रंगदारी का नहीं है। मात्र कहासुनी का है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। आरोपी की तलाश है। परिवार को सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें