कैराना।
गांव रामड़ा निवासी मोहम्मद अफसर ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन मई की रात करीब नौ बजे वह बाइक गांव जा रहा था। रामड़ा तिराहे के पास दो बदमाशों ने 2500 रुपये और मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की थी। ग्रामीणों के सहयोग से मामले की सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।