थानाभवन।
कार की खिड़की अचानक खुलने पर बाइक सवार सिपाही टकराकर घायल हो गया। थानाभवन थाना क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी पर तैनात सिपाही अमित कुमार बृहस्पतिवार सुबह निर्वाचन संबंधी ड्यूटी के लिए बाइक से शामली आ रहा था। जैसे ही वह थानाभवन के चरथावल तिराहे पर पहुंचा तो आगे जा रही कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी। जिससे सिपाही की बाइक खिड़की से टकराई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सिपाही घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सिपाही को उठाया और थाने में सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया था।