फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घुसने पर गाली गलौज और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ में खेत में घुसने पर युवक और खेत मालिक के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। क्षेत्र के गांव दभेड़ी निवासी राहुल पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल लतीफगढ़ में रह रहा है। मंगलवार सुबह राहुल नजदीक के खेत में जा रहा था। जब वह एक खेत से गुजर रहा था, तो खेत मालिक महेंद्र ने उसे रोका और खेत से बाहर निकलने को कहा। इस पर राहुल और महेंद्र के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल तथा उसके साले पवन को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौते को लेकर वार्ता चलती रही। उधर, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें